छिंदवाड़ा जिले की भौगोलिक स्थिति ,chhindwara के बारे में पूरी जानकारी
- Get link
- X
- Other Apps
छिंदवाड़ा जिले की भौगोलिक स्थिति
chhindwara के बारे में पूरी जानकारी
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की छिंदवाड़ा जिला भूमि के रकबे के हिसाब से सम्पूर्ण मध्यप्रेश का सबसे बड़ा जिला है। इसका कुल रकबा अर्थात क्षेत्रफल 11815 वर्ग किलोमीटर है। इस जिले का गठन 1 नवंबर 1956 को किया गया।
यह जिला सतपुड़ा पत्थर दक्षिण - पश्चिम हिस्से में 21. 28 पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। इस जिले का तापमान का कम से कम 4 डिग्री से 6 डिग्री एव अधिकतम 38 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस रहता है।
इस जिले की लम्बाई उत्तर से दक्षिण की और लगभग 136 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम की और 104 किलोमीटर है। दक्षिण में सीमा महाराष्ट्र राज्य के नागपुर और अमरावती जिले के मैदानी भाग से लगती है उत्तर उत्तर में नमरदा घाटी स्थित होशंगाबाद और नरसिंगपुर जिले इसकी सीमा बनाते है। पश्चिम पूर्व में क्रमशः बैतूल और सिवनी जिला स्थित है।
छिंदवाड़ा नगर , नागपुर तथा जबलपुर जिलों से रेलमार्ग तथा सड़क मार्ग से जुड़ा है। इसके सबसे नजदीक हवाई अड्डा नागपुर है जो 125 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।
जिले की संरचना के महत्वपूर्ण बिंदु
1. यह जिला वर्तमान में 9 तहसीलों में बता हुआ है।
(1) छिंदवाड़ा , (2) परासिया , (3) जुन्नारदेव , (4) तामिया , (5) अमरवाड़ा , (6) चौरई , (7) बिछुआ , (8) सौसर , (9) पांढुर्णा
2 . जिले में 11 विकासखंड है।
(1) छिंदवाड़ा , (2) परासिया , (3) जुन्नारदेव , (4) तामिया , (5) अमरवाड़ा , (6) चौरई , (7) बिछुआ , (8) सौसर , (9) पांढुर्णा 10 ) हर्रई 11) मोहखेड़
3. छिंदवाड़ा जिले में नगरपालिका कितनी है ?
छिंदवाड़ा जिले में 4 नगर पालिका है।
1) छिंदवाड़ा 2) परासिया 3) जुन्नारदेव 4) पांढुर्णा
4) छिंदवाड़ा जिले में कितनी नगरपंचायत कार्यरत है ?
छिंदवाड़ा जिले में 8 नगर पंचायत कार्यरत है।
1) सौसर 2) अमरवाड़ा 3) चांदामेटा - बुटरिया 4) न्यूटन चिखली
5) हर्रई 6) मोहगांव 7) चौरई 8) लोधीखेडा
छिंदवाड़ा जिले की अधिक जानकारी के लिए click here
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment